मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां में स्थित शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक को अब रात में भी रोशनी मिलेगी। निगोहां ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित के प्रयासों से स्मारक परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है।
गुरुवार को प्रधान अभय कांत दीक्षित ने स्मारक पहुंचकर सोलर लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को सम्मान देने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।










