कोठीभार थाना क्षेत्र के माधवलिया गांव में एक महिला ने अपने जेठ पर पारिवारिक विवाद को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को कोठीभार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। माधवलिया निवासी रीना देवी पत्नी सुरेश चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उनके जेठ उमेश चौधरी पुत्र रुदल चौधरी ने पारिवारिक विवाद के चलते उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। रीना देवी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उन्हें गाली-गलौज भी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में महिला को चोटें आने की बात कही गई है। पीड़िता ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोठीभार एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महिला ने जेठ पर मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाया:कोठीभार में पारिवारिक विवाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












