Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर में नए थाना भवन का सीओ ने किया निरीक्षण:निर्माण कार्य की...

गौर में नए थाना भवन का सीओ ने किया निरीक्षण:निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता जांची, लागत 5 करोड़ रुपए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में बन रहे नए थाना भवन का क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के साथ निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। कार्यदायी संस्था से जानकारी ली निरीक्षण के दौरान, मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने निर्माण की विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 32 आवासीय कमरे बनाए जा रहे बताया गया कि नए थाना परिसर में कुल 32 आवासीय कमरे बनाए जा रहे हैं, ताकि पुलिसकर्मियों को रहने की सुविधा मिल सके। वहीं, प्रशासनिक भवन में कुल 25 कमरों का निर्माण किया गया है, जो कार्यालयी कार्यों के लिए उपयोग होंगे। निरीक्षण के दौरान मेस, आवास और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति भी देखी गई। क्षेत्राधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण की लागत 5 करोड़ रुपए प्रशासनिक भवन का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जबकि आवासीय परिसर का कार्य तेजी से चल रहा है। पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्य का टेंडर वर्ष 2023 में जारी किया गया था और निर्माण कार्य अप्रैल 2024 से शुरू हुआ। इस अवसर पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बभनान भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments