Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेजवापुर के पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायतों में ड्यूटी मांगी:शहरी क्षेत्रों में...

तेजवापुर के पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायतों में ड्यूटी मांगी:शहरी क्षेत्रों में तैनाती पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा


विकास खंड तेजवापुर के पंचायत सहायकों ने जनगणना कार्य में लगाई गई ड्यूटी को लेकर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को संबोधित एक ज्ञापन एडीओ आरडी सौरभ सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सहायकों ने अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में ही ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों ने बताया कि उन्हें जनगणना कार्य के लिए तहसील क्षेत्र के शहरी मोहल्लों में ड्यूटी दी गई है, जो उनके लिए व्यावहारिक रूप से कठिन साबित हो रही है। वे पहले से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात रहकर निर्वाचन, एसआईआर सहित अन्य विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। सहायकों का कहना है कि सीमित मानदेय में दूर-दराज के शहरी क्षेत्रों तक पहुंचकर जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। इस दौरान खैरा बाजार से अनिल कुमार, रामगढ़ी से सचिन वर्मा, विजौवापुर से निर्मल शुक्ला, रमपुरवा से अशोक कुमार, मरौचा से सुनील साहू, गजपतिपुर से शशांक त्रिपाठी, हेमरिया से रवि यादव, भटपुरवा से हिना, अलादादपुर से अमरजीत यादव, कीर्तनपुर से गुरु चरण समेत अन्य पंचायत सहायक मौजूद थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनगणना ड्यूटी उनकी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाए, ताकि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments