बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दलजीतपुरवा में मंगलवार को सुनीला देवी नामक महिला ने अपने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय वैवाही चौकी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुनीला देवी ने बताया कि उनके ससुर रामखेलावन, बेटी मैना देवी और दामाद जिले राम ने एक राय होकर उनके कमरे में घुसकर मारपीट की। इस घटना में उन्हें शारीरिक चोटें आई हैं। पीड़िता के अनुसार, उनके पति मजदूरी के उद्देश्य से घर से बाहर रहते हैं और वह घर में अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में वैवाही चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें शिकायती पत्र मिल गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महिला से परिजनों ने की मारपीट:दलजीतपुरवा में पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












