Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जवानों ने सड़क हादसे में चार लोगों की जान बचाई:ई-रिक्शा पलटने से...

जवानों ने सड़क हादसे में चार लोगों की जान बचाई:ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया


महराजगंज जनपद में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी के जवानों ने सड़क हादसे में घायल चार लोगों की जान बचाई। शुक्रवार की रात नदी-02 ओपी पोस्ट के पास एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया था, जिसमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी ठूठीबारी, सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने उप निरीक्षक (सामान्य) अजित तालुकदार के साथ सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। आसपास तत्काल कोई अन्य सहायता उपलब्ध न होने पर, एसएसबी जवानों ने बिना देर किए सभी घायलों को अपने वाहन (टाटा योद्धा) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिला। घायलों की पहचान बिंद्रेश यादव (32 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष), अंश यादव (6 वर्ष) और मोहिनी (8 वर्ष) के रूप में हुई है। थोड़ी ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनके सुपुर्द सभी घायलों को कर दिया गया। एसएसबी जवानों की इस त्वरित कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments