#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 28 वर्षीय अवधेश कुमार उर्फ मोनू रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हुए। मृतक की पहचान अवधेश कुमार उर्फ मोनू पिता राम भवन निवासी राम भवन जगतापुर मगडौरा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह सुबह पिपरा जप्ती के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि अवधेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की माता मनभावती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
युवक की ट्रेन से कटकर मौत:वाल्टरगंज में रेलवे लाइन पार करते समय हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












