Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत:बेटे की बाईं आंख बाहर...

श्रावस्ती में ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत:बेटे की बाईं आंख बाहर आई, ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका नौ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेलियन पुरवा निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार अपने बेटे ऋषभ (9) के साथ ट्रैक्टर से जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पानी से भरी खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments