महराजगंज के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। तेज हवा और बारिश के कारण गोपाला विद्युत केंद्र से सिसवा आने वाली 33 केवीए की मुख्य लाइन में खराबी आ गई है। विद्युतकर्मी फॉल्ट का पता लगाने में जुटे हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिसवा नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई थी। बारिश शुरू होने के लगभग पांच मिनट बाद ही मुख्य लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सिसवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि हवा और बारिश के कारण मुख्य लाइन में यह खराबी आई है। उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी फॉल्ट को ढूंढने और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में बुधवार दोपहर से बिजली गुल:33 केवीए लाइन में खराबी, मरम्मत कार्य जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












