Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऑनलाइन स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान:मिहीपुरवा में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़...

ऑनलाइन स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान:मिहीपुरवा में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़ ने खुद पूरी की प्रक्रिया, लोगों से जुड़ने की अपील


मिहीपुरवा क्षेत्र में गुरुवार को डिजिटल स्वगणना मुहिम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़ की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम मिहीपुरवा रामदयाल समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसे सरल और उपयोगी बताया। इस दौरान मंच से ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार की यह डिजिटल मुहिम आमजन की भागीदारी से ही सफल हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक अपनी स्वगणना स्वयं ऑनलाइन पूरी करें, ताकि सरकार तक सही और सटीक आंकड़े पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर गांवों और क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में लोगों से जागरूक नागरिक बनकर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments