Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर:कलवारी में गैस...

सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर:कलवारी में गैस वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस ने लोगों को शांत कराया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी स्थित सरला भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस वितरण व्यवस्था को लेकर भारी अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह करीब 5 बजे से ही महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे। देर शाम तक कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका, जिससे नाराज उपभोक्ताओं की भीड़ रात करीब 8 बजे तक एजेंसी परिसर के बाहर जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई महिलाएं छोटे बच्चों को घर छोड़कर घंटों लाइन में खड़ी रहीं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे इंतजार के बावजूद उन्हें गैस नहीं दी गई, जबकि बाद में पहुंचे कुछ लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया। अर्चना जायसवाल, राजा बाबू, प्रभाकर उपाध्याय और रंजीत चौहान सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने एजेंसी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब गैस न मिलने से नाराज एक युवक राजू सोनी को पुलिस द्वारा वहां से हटाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि यदि कार्रवाई करनी है तो सभी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जाए। मामले पर कलवारी पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौके पर केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वे सुरक्षा बल के साथ पहुंचे और शांति व्यवस्था कायम की। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments