morning

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी इम्यूनिटी और प्रदूषण से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। फिटनेस बरकरार रखने के लिए वह हर सुबह कच्ची हल्दी वाला पानी पीती हैं। मलाइका के इस घरेलू नुस्खे को डाइटिशियन गरिमा गोयल ने वैज्ञानिक बताया है। उनके अनुसार यह हल्दी वाला पानी केवल घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि ‘फंक्शनल न्यूट्रिशन’ का सटीक उदाहरण है।

इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, ‘इम्यूनिटी के लिए अदरक और हल्दी बहुत ज़रूरी है। खाने में डालने वाली हल्दी नहीं, बल्कि कच्ची हल्दी। इस ड्रिंक को बनाने के लिए अदरक को कद्दूकस कर लें। आप इसमें पुदीना या तुलसी भी डाल सकते हैं। सब कुछ पीसकर जूसर में डाल दें। थोड़ा पानी मिला लें, या नारियल पानी या भीगे हुए चिया सीड्स भी डाल सकते हैं। उसके बाद इसे छानकर पी लें। यह सर्दी-जुकाम में बहुत फायदेमंद है और उससे बचाता है। हम सब धूल और प्रदूषण से भरे वातावरण में रहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है।’ इस इंटरव्यू में मलाइका ने यह भी बताया कि हेल्दी बॉडी के लिए वह कॉफी नहीं पीती हैं। कॉफी की बजाय वह एक चम्मच शुद्ध A2 घी लेती हैं।

यह भी पढ़ें: सप्लीमेंट्स नहीं, रोज का खाना ही पूरा करेगा विटामिन B6 की कमी

मलाइका के मॉर्निंग ड्रिंक पर डाइटिशियन ने क्या कहा?

डाइटिशियन गरिमा गोयल ने मलाइका के मॉर्निंग ड्रिंक के फायदे बताए हैं।

कच्ची हल्दी के फायदे- गरिमा गोयल के अनुसार, कच्ची हल्दी वाला पानी हल्दी पाउडर से बेहतर होता है। हल्दी पाउडर बनाने की प्रक्रिया (सुखाने और पीसने) के दौरान इसके प्राकृतिक तेल और करक्यूमिन (Curcumin) की मात्रा कम हो सकती है। ताजी हल्दी में ये ‘वोलेटाइल ऑयल्स’ सुरक्षित रहते हैं, जिससे यह शरीर पर अधिक प्रभाव डालती है। कच्ची हल्दी के सेवन से शरीर की अंदरुनी सूजन कम होती है।

अदरक-गरिमा गोयल बताती हैं कि जब अदरक और हल्दी को साथ मिलाया जाता है तो उनका असर दोगुना हो जाता है। अदरक और हल्दी का मेल शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बाहरी संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: सप्लीमेंट्स नहीं, रोज का खाना ही पूरा करेगा विटामिन B6 की कमी

तुलसी और पुदीना-तुलसी और पुदीने में मौजूद तत्व फेफड़ों और रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ये शरीर को धूल और प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं।

पानी-नारियल पानी या सादा पानी न केवल इस ड्रिंक को पीने योग्य बनाता है बल्कि शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को भी तेज करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments