Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, 4...

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा


सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में 28 मार्च शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, दुफेड़िया गांव निवासी जितेंद्र पुत्र कृष्ण वर्मा का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग डेढ़ महीने पहले जितेंद्र युवती को लेकर मुंबई चला गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और परिजन उन्हें वापस गांव ले आए। इसके बाद युवक को घर भेज दिया गया था। पुलिस बल मौके पर पहुंचा बताया जा रहा है कि समझौते के बावजूद युवक अपनी प्रेमिका से अलगाव बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इसी मानसिक स्थिति में शनिवार, 28 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद अपने मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना इटवा पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश और एसडीएम इटवा कुणाल भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा टावर की ऊंचाई और युवक की जिद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को मुंबई से बुलाने की मांग करता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बारी-बारी से युवक को समझाते रहे। काफी समझाने-बुझाने, धैर्य और रणनीति के बाद युवक मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments