HomeHealth & Fitnessतिलवारा घाट हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, जेल में बंद बदमाश ने रची...

तिलवारा घाट हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, जेल में बंद बदमाश ने रची थी साजिश

जबलपुर। तिलवारा घाट इलाके में हुई दस्सीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गुरुवार को एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया इस खूनी वारदात की साजिश जेल में बंद शातिर बदमाश संजू सारंग ने रची थी।

बताया जा रहा है कि संजू का मृतक के बेटे मोनू से पुराना विवाद चल रहा था और उसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसने अपने गुर्गों शुभम पांडे, शरद बर्मन और एक नाबालिग को वारदात के लिए भेजा था।

आरोपी पूरी तैयारी के साथ मोनू पर हमला करने पहुंचे थे, लेकिन घटनाक्रम ने अचानक दुखद मोड़ ले लिया। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए पिता दस्सीलाल आरोपियों के चाकुओं का निशाना बन गए। इस हमले में उनकी मौत हो गई और बेटे की रंजिश में एक बेगुनाह पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल हत्या की गुत्थी सुलझी, बल्कि आरोपियों के अन्य अपराधों का भी खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसी रात गढ़ा स्टेशन के पास एक राहगीर से मोबाइल लूटकर उस पर जानलेवा हमला भी किया था।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

अब पुलिस जेल में बंद मास्टरमाइंड संजू सारंग और उसके गुर्गों के बीच जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस संगठित अपराध तंत्र का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments