Homeदेश (National)'दिल्ली से महंगी है टिकट...', नोएडा एयरपोर्ट को लेकर BJP विधायक ने...

‘दिल्ली से महंगी है टिकट…’, नोएडा एयरपोर्ट को लेकर BJP विधायक ने उठाए सवाल

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को जिस नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार था, वह घड़ी अब करीब आ गई है। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से इंडिगो एयरलाइन की कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी। लंबे समय से दावा किया जा रहा था कि जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में उड़ानें थोड़ी सस्ती दर पर मिलेंगी। मगर, जेवर एयरपोर्ट से देशभर में उड़ने वाली उड़ानों की रेसट लिस्ट आने के बाद इसने लोगों को निराश कर दिया है।

नोएडा एयरपोर्ट से देशभर के कई प्रमुख शहरों का किराया दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से काफी ज्यादा है। जेवर से उड़ान शुरू होने से पहले ही किराए ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि नोएडा एयरपोर्ट से जब किराया इतना ज्यादा है तो यात्री यहां से जाएंगे या फिर दिल्ली के IGI से? नोएडा एयरपोर्ट से किराया अधिक तो है ही, साथ ही यहां के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था ना के बराबर है। इस स्थिती में लोगों को अपना निजी वाहन करके यहां तक आना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी, टमाटर और LPG ने बढ़ाई लागत

धीरेंद्र सिंह ने उठाया सवाल

इन चर्चाओं के बीच जेवर के बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी सवाल उठाये हैं। धीरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नोएडा एयरपोर्ट पर प्रस्तावित उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) और यात्रियों से लिए जाने वाले भारी शुल्कों पर चिंता जताई है।

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में नोएडा एयरपोर्ट पर प्रपोज्ड यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) और ज्यादा यात्री चार्ज पर चिंता जताते हुए कहा, ‘इससे यात्रियों पर बोझ पड़ सकता है और यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।’

यह भी पढ़ें: बच्चों के खिलाफ बढ़े अपराध, 90 पर्सेंट केस में चाइल्ड पोर्न भी भेजे गए

उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों पर बोझ पड़ सकता है और उनकी पहुंच पर असर पड़ सकता है। उन्होंने एयरपोर्ट की किफायत और लंबे समय तक चलने वाली वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए इन चार्ज की समीक्षा और उन्हें सही करने का अनुरोध किया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments