Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुदरहा में फटी पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद:दोफड़ा-फ़ैलवा गांवों में पेयजल संकट,...

कुदरहा में फटी पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद:दोफड़ा-फ़ैलवा गांवों में पेयजल संकट, एक सप्ताह से नहीं मरम्मत

#बस्ती_न्यूज

कुदरहा विकास क्षेत्र के दोफड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से एक ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन फटी हुई है। इससे हर सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे दोफड़ा और फ़ैलवा गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। यह पाइपलाइन दोफड़ा गांव से होकर गोसाईगंज चौराहे तक जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन सड़क किनारे फटी है, लेकिन जल निगम विभाग इसे ठीक करने में अब तक नाकाम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दोफड़ा गांव को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फ़ैलवा गांव के प्राथमिक विद्यालय तक भी पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि पाइपलाइन विद्यालय के ठीक बगल से गुजरती है। पानी की बर्बादी देखकर ग्रामीणों ने संबंधित ऑपरेटर से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फ़ैलवा गांव निवासी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने इंजीनियर अरुण कुमार को मोबाइल नंबर 8790153175 पर सूचना दी थी। उन्हें आश्वासन मिला था कि सोमवार तक पाइपलाइन ठीक कर दी जाएगी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस संबंध में इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को टीम मौके पर पहुंचकर फटे हुए पाइप को सही करेगी। उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद पाइप के ऊपर मिट्टी डालकर कंक्रीट से ढका जाएगा, ताकि यह दोबारा न फटे। एक ओर ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी लापरवाही के कारण लगातार पानी बर्बाद हो रहा है। विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के बुद्धू गुप्ता, झीनकनू पाण्डेय, प्रेम गुप्ता, साहबराम चौधरी, राजकुमार तिवारी और राजन पाण्डेय सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम विभाग से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments