Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलवा पंचायत भवन में निकला अजगर सांप:वन्यजीव रक्षक टीम ने किया सुरक्षित...

बेलवा पंचायत भवन में निकला अजगर सांप:वन्यजीव रक्षक टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवा स्थित पंचायत भवन में एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही साहनी वन्यजीव रक्षक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। वन्यजीव रक्षक टीम के सदस्य रामबचन साहनी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को बाद में वन्यजीव प्रभाग मधवलियां रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग अथवा वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचित करें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments