फरेन्दा विकास खंड स्थित अम्बेडकर तिराहे पर रविवार की सुबह में दैनिक भास्कर एप के प्रचार अभियान की शुरुआत हुई। राज्यमंत्री शिवेंद्र चौधरी और आनंद नगर पंचायत के अध्यक्ष पति राजेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल रहा। दैनिक भास्कर का यह प्रचार वाहन अब गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में हुए विकास कार्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी राय देने का अवसर उपलब्ध कराना है। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि वे ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्यों की रेटिंग किस प्रकार कर सकते हैं और पंचायत स्तर पर हुए कार्यों का सही मूल्यांकन कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिवेंद्र चौधरी ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब आम लोग खुद विकास कार्यों पर अपनी राय देंगे तो पारदर्शिता और जवाबदेही और मजबूत होगी। वहीं, नगर अध्यक्ष पति राजेश जायसवाल ने कहा कि यह पहल गांवों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर सामने लाने में मददगार साबित होगी। कार्यक्रम के बाद प्रचार वाहन को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रधान रेटिंग अभियान की प्रचार वैन रवाना:फरेन्दा में राज्यमंत्री शिवेंद्र चौधरी और आनंद नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












