मिठौरा विकास खंड क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियां ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। झाड़ियों के कारण आए दिन बिजली फाल्ट हो रहा है, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के ऊपर और आसपास फैली सूखी झाड़ियां किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। स्पार्किंग होने पर झाड़ियों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। इससे ट्रांसफार्मर जल सकता है और आसपास के लोगों की जान-माल को भी खतरा हो सकता है। समस्या को लेकर ग्रामीण रामप्रताप गुप्ता, विद्या भूषण गुप्ता, प्रदीप कुमार, विद्यासागर पटेल, जोखई, आनंद, बिजय, मनोज और मदन समेत कई लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। वहीं, जेई आलोक कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियों को साफ कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ट्रांसफार्मर पर उगी झाड़ियां बनीं हादसे की वजह:सिन्दुरिया के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जेई बोले- जल्द होगी सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












