HomeHealth & Fitnessखेत में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर रूप...

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना रामपुर को खनेरी अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को भालू के हमले में घायल होने के बाद उपचार के लिए लाया गया है। घायल की पहचान रामपुर के सोबली गांव निवासी 58 वर्षीय देविन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

जांच के दौरान सामने आया कि देविन्द्र सिंह अपने भाई हीरा सिंह के साथ गांव सोबली में खेत में काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों पानी पीने के लिए पास के नाले की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान झाड़ियों में छिपा एक भालू अचानक बाहर निकल आया और उसने देविन्द्र सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, गर्दन और कान पर चोटें आई हैं।

घायल देविन्द्र सिंह का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments