महराजगंज पुलिस ने सोनौली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 390 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 मई 2026 को धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस सोनौली के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान समीर अहमद (23 वर्ष), निवासी बैरवा चंदनपुर खोरिया बाजार थाना नौतनवा को रोककर तलाशी ली गई। 390 नशीले इंजेक्शन बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 130 एम्पुल डाइजापाम, 130 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन और 130 एम्पुल प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल 390 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सोनौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी समीर अहमद पांचवीं तक पढ़ा है और उसके खिलाफ पहले भी थाना नौतनवा तथा परसामलिक में चोरी और सेंधमारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
390 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने सोनौली में की कार्रवाई, NDPS एक्ट में केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












