#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में सरयू नदी की सोती में डूबे एक युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास यह घटना हुई थी। रविवार को भी पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह से युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय अर्जुन पासवान अपनी मौसी के घर आए हुए थे। शनिवार शाम करीब चार बजे वह मईपुर मदरहवा गांव के पास सरयू नदी की सोती में नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक पानी में लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कलवारी पुलिस ने शनिवार शाम से ही खोज अभियान शुरू कर दिया था। देर शाम तक ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। रविवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीम और गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश तेज कर दी। नदी के आसपास के इलाकों में भी गहन खोजबीन की जा रही है। नदी किनारे से युवक के कपड़े और चप्पल पहले ही बरामद हो चुके हैं। युवक का पता न चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। गांव में भी मायूसी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रखा गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं:बस्ती में सरयू में गोताखोरों संग पुलिस का सर्च अभियान जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












