Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गणेशपुर नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड में नाली बदहाल:गंदगी से लोग...

गणेशपुर नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड में नाली बदहाल:गंदगी से लोग परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

#बस्ती_न्यूज

गणेशपुर नगर पंचायत के भगत सिंह वार्ड में नाली व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। नालियां चोक होने से गंदा पानी रुका हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में नालियों की सही निकासी न होने से सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में वार्ड के सभासद मोहम्मद मुख्तार ने जानकारी दी कि उन्होंने नाली की समस्या को लेकर कई बार ईओ साहब को लिखित आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सुरेंद्र यादव, पंडित यादव, शिव कुमार यादव और गल्लूर जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका आरोप है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि नालियों में गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास के निवासियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments