महाराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कार्रवाई की मांग की। शाम करीब 4:10 बजे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता बरगदवा थाने पहुंचे और उपनिरीक्षक को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की। यह मामला तब सामने आया जब क्षेत्र के एक युवक द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर पर की गई अभद्र टिप्पणी का पोस्ट लगभग तीन दिन पहले से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर वायरल हो रहा था। इस पोस्ट को देखने के बाद नौतनवा ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहनी, जिला महासचिव के.सी. पांडेय, मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौधरी, दिलीप कुमार, सुरेश, अनिरुद्ध यादव, मुसीबत खान, सूरज और जय हिंद यादव सहित कई कार्यकर्ताओं की अगुवाई में उपनिरीक्षक रविसेन यादव को तहरीर सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का मामला:बरगदवा में कांग्रेसियों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












