महराजगंज पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। डीआईजी के आगमन पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावी पैरवी, दोषसिद्धि दर बढ़ाने तथा ई-साक्ष्य और यक्ष ऐप के बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराधों और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। इसके अतिरिक्त, वांछित और इनामी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा हिस्ट्रीशीटरों के नियमित सत्यापन के भी निर्देश दिए गए। आगामी श्रावण मास को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसमें भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अवैध खनन, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी चन्नप्पा ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और आचरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद में चल रहे विशेष अभियानों और अपराध नियंत्रण की प्रगति से डीआईजी को अवगत कराया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी:डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












