Homeदेश (National)'उन रोल्स के लिए मुझे लाखों मिले थे...', ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना...

‘उन रोल्स के लिए मुझे लाखों मिले थे…’, ट्रोल्स पर भड़कीं कंगना रनौत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने उनकी फिल्मों के क्लिप और बोल्ड सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। कंगना ने संसद में दिए गए अपने एक पुराने भाषण की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि आप मेरी उन फिल्मी किरदारों की क्लिप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिन्हें निभाने के लिए मुझे लाखों रुपये मिलते हैं, या उन बड़े शो-बिजनेस इवेंट्स की क्लिप्स का जहां मैं अपनी टीम और इवेंट प्लानर्स की सिक्योरिटी के बीच होती हूं।

हाल ही में कंगना ने जंतर- मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा और रील्स पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए Zen Z को गटर जनरेशन और गटर छाप कहा था। इसके बाद से ही वह विवादों में हैं। कंगना रनौत के इस बयान से सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी फिल्मों के पुराने रोल्स के वीडियो क्लिप्स और फोटोज शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘क्या अपनी बेटी को ऐसी भाषा सिखाएंगे?’, गटर जनरेशन विवाद पर कंगना रनौत की सफाई

कंगना रनौत ने क्या लिखा?

कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से छात्र प्रदर्शनों पर दिए अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि ये प्रदर्शन भारतीय मूल्यों और हमारी सभ्यता के बिल्कुल उलट हैं। कंगना ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में एक जगह इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी। जेन-जी इन प्रदर्शनों मे जिस तरह से बातें कर रही है और जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रही है, वह बेहद शर्मनाक है। मैंने आज तक इतनी फूहड़ता और भद्दापन कभी नहीं देखा।

कंगना ने कहा कि इन्हें कौन जन्म दे रहा है और कैसी परवरिश मिल रही है? भारत एक ऐसा देश है जहां के लोग अपनी खूबसूरती, सादगी और सांस्कृतिक संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। ये खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये लोग अपनी गंध और भद्देपन से पूरी दुनिया को परेशान कर रहे हैं। इन रील्स को देखकर तो मेरा दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने कहा अब मुझे इससे उबरने के लिए डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है।

यंग जनरेशन को कहा गटर जेनरेशन

कंगना रनौत ने यंग महिलाओं को गटर जेनरेशन बताया था। उन्होंने यहां तक कहा कि वे ड्रग्स लेने, शराब पीने या अनगिनत लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अपनी आजादी को गर्व से फ्लॉन्ट करती हैं और बिना किसी शर्म के अपने माता-पिता की कमाई पर ऐश करती हैं। कंगना रनौत के इन्हीं गना बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें फिल्मी रोल्स या फिर पुराने इंटरव्यूज की याद दिला रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments