नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की घटना के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाड की मदद से सामान की तलाशी लेने के बाद ही लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही सीमा पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीमें खुली सीमा पर लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसपी बोले- सीमावर्ती क्षेत्रों में रखी जा रही विशेष नजर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नेपाल के कुछ जिले, जो उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे हैं, वहां हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इसी के मद्देनजर महराजगंज से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर त्योहारों के मौसम को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। नेपाल से जुड़े घटनाक्रम को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलने से रोकने के लिए पुलिस के ‘डिजिटल वॉरियर्स’ और स्वयंसेवकों को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली संदिग्ध सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना को साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध जानकारी की पुष्टि किए बिना उसे आगे बढ़ाने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल में सांप्रदायिक-तनाव के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट:हर यात्री की सघन जांच, डॉग स्क्वाड और CCTV से निगरानी; SSB-पुलिस की गश्त बढ़ी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












