#बस्ती_न्यूज
बस्ती में गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजते समय एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगों ने पीड़ित से आधार नंबर और ओटीपी हासिल कर दो बैंक खातों और एक क्रेडिट कार्ड से कुल 3,29,376 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गूगल पर मिला नंबर, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरिहावा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र चौधरी गोरखपुर स्थित डॉ. अंकुर सिन्हा हॉस्पिटल में इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का नंबर खोजा। सर्च के दौरान मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। आधार और ओटीपी साझा करते ही खाते हुए खाली आरोप है कि ठग ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर वीरेंद्र चौधरी से उनका आधार नंबर और ओटीपी मांगा। ओटीपी साझा करने के बाद उन्हें बताया गया कि उनका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। कुछ ही देर बाद उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से रकम निकलने के मैसेज आने लगे। तीन खातों से निकाले 3.29 लाख रुपये पीड़ित के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को पंजाब नेशनल बैंक, बस्ती स्थित खाते से 49,213 रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा, बस्ती स्थित खाते से 2,26,473 रुपये और क्रेडिट कार्ड से 53,690 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह साइबर ठगों ने कुल 3,29,376 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को शाम 7:25 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 10 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगों की पहचान में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गूगल पर हॉस्पिटल का नंबर खोजने पर हुई ठगी:ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर आधार और ओटीपी मांगी, अकाउंट से 3.29 लाख रुपए गायब
RELATED ARTICLES












