Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में नीम के पेड़ पर उभरी हनुमान जी जैसी आकृति, दर्शन...

बहराइच में नीम के पेड़ पर उभरी हनुमान जी जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

बिग ब्रेकिंग | बहराइच

 

बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत सोरहिया गांव में एक विशाल नीम के पेड़ पर हनुमान जी जैसी आकृति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस सूचना के फैलते ही मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच गए और पेड़ की पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार सुबह उन्हें नीम के पेड़ के तने पर हनुमान जी की आकृति दिखाई दी, जिसके बाद यह खबर आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे और श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करने लगे।

 

हालांकि, इस आकृति की वास्तविकता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसे कुछ लोग आस्था और चमत्कार से जोड़ रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे प्राकृतिक आकृति या वैज्ञानिक कारणों का परिणाम मान रहे हैं। फिलहाल यह विषय चर्चा और जांच का केंद्र बना हुआ है।

 

रिपोर्ट: संतोष मिश्रा, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

मो.: 7068882099

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments