Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घरों के सामने बह रही खुली नाली:बदबू से ग्रामीण परेशान, डेंगू-चिकनगुनिया का...

घरों के सामने बह रही खुली नाली:बदबू से ग्रामीण परेशान, डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा


ककंधू न्याय पंचायत के अंतर्गत खंभारा गांव में सड़क किनारे बह रही खुली नाली स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इस गांव में नाली से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के सामने खुले में बह रहे गंदे पानी के कारण आसपास का माहौल अस्वच्छ बना हुआ है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया और काला ज्वर जैसी बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय निवासी राकेश, मुकेश, घन्नी और छोटू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं, प्रधान से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा और कुछ दिनों के भीतर नाली की व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments