Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दरवाजा विवाद पर मारपीट:हरदत्त नगर गिरंट में पांच लोग घायल, एक गंभीर...

दरवाजा विवाद पर मारपीट:हरदत्त नगर गिरंट में पांच लोग घायल, एक गंभीर रेफर


श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा टड़वा में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टड़वा निवासी नसिरा पत्नी नईम खां (65 वर्ष), राहिला पत्नी सुफियान (24 वर्ष) और आयशा पत्नी एजाज खां (30 वर्ष) का अपने पड़ोसी सरिफा पत्नी मूर्तिजा खां (30 वर्ष) और सबीना पत्नी दिलशाद से दरवाजा लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने हरदत्त नगर गिरंट थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल नसिरा पत्नी नईम खां (65 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments