Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महसी में विधायक ने किया कल्याणपुरवा तहसील मार्ग का भूमिपूजन:₹46.12 करोड़ की...

महसी में विधायक ने किया कल्याणपुरवा तहसील मार्ग का भूमिपूजन:₹46.12 करोड़ की लागत से सड़क का होगा चौड़ीकरण


महसी विधानसभा क्षेत्र में कल्याणपुरवा से ऐरिया-किसानगंज-भगवानपुर महसी तहसील मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। रविवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने पिपरा में 21.400 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत इस परियोजना पर कुल 4612.78 लाख रुपये (लगभग 46.12 करोड़ रुपये) की लागत आएगी। यह मार्ग चैनेज 0.00 से 21.400 किलोमीटर तक के हिस्से का कायाकल्प करेगा। भूमिपूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से जनता को खराब सड़क से निजात मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। इस मुख्य मार्ग, विशेषकर भगवानपुर से किसानगंज तक तटबंध मार्ग के कायाकल्प से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह है। कल्याणपुरवा, एरिया, किसानगंज, कोढवा, करेहना, पिपरा, कायमपुर, भगवानपुर, हरदी, बैरमपुर, सेगधीर, नौरंगपुरवा, फत्तेपुरवा और त्रिवेदीपुरवा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की लगभग एक लाख से अधिक आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस 21.400 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 4612.78 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा। विधायक ने प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर विकास और सुशासन कायम होने की बात भी कही। ग्रामीणों का मानना है कि तटबंध मार्ग के सुदृढ़ होने से बाढ़ के दिनों में भी राहत मिलेगी और महसी तहसील मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा। सड़क बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच में तेजी आएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास जायसवाल, जिला मंत्री शशिकांत त्रिपाठी, दिनेश्वर सिंह धीनू, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष महसी संजय त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, विद्याधर बाजपेई, मुख्तियार चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतराम पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता अनुपम कुमार, अभियंता विशद सिंह, पंकज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग कुमार सहित सभी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments