श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के अचरौरा शाहपुर ग्राम पंचायत के मजरा नयापुरवा में स्वच्छ भारत मिशन और स्ट्रीट लाइट के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सालों से कोई सफाईकर्मी नहीं दिखा है। गांव की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे हर तरफ बदबू फैल रही है। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अकबर अली ने बताया कि कई बार खबरें चलने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, सुहेल ने जानकारी दी कि उनके मजरे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सफाईकर्मी केवल कागजों पर ही तैनात है। वे सवाल उठा रहे हैं कि बिना काम किए सफाईकर्मी का वेतन किसके संरक्षण में निकाला जा रहा है। ‘स्मार्ट विलेज’ के दावों के बावजूद, नयापुरवा की गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय अंधेरे के कारण बुजुर्गों और बच्चों का पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं होता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव की स्थिति नहीं सुधारी गई और मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं की गईं, तो वे आंदोलन करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या से नयापुरवा को कब तक मुक्ति दिला पाता है।
नयापुरवा में सफाईकर्मी नहीं:गांव में लंबे समय से गंदगी, स्ट्रीट लाइट भी गायब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












