श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलेमपुर बैदौरा मशरिक गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग बैल के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 72 वर्षीय श्रीराम पुत्र रामचरन सोमवार सुबह अपने खेत की ओर पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे थे। तभी घर के पास घूम रहे एक बैल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बैल ने बुजुर्ग को पटक कर घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बैल को वहां से भगाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
बैल के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल:अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने उपचार किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












