बहराइच के बाबागंज में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि पांच उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, रूपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा को अब रूपईडीहा का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, नवाबगंज के रामाशंकर यादव को डीसीआरबी का प्रभार सौंपा गया है। साइबर क्राइम सेल के विवेचक जितेंद्र कुमार यादव को नवाबगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
बहराइच में एसपी ने आठ निरीक्षकों का किया तबादला:हरेंद्र मिश्रा रूपईडीहा के नए प्रभारी निरीक्षक बने, पांच उपनिरीक्षक भी बदले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












