HomeHealth & Fitnessएलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट...

एलडीए की प्रवर्तन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, होटल समाडा का बेसमेंट सील

  • कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ। बुधवार अवैध कमर्शियल निर्माणों के खिलाफ एलडीए की प्रवर्तन जोन-2 टीम ने आशियाना के रुचि खंड स्थित होटल समाडा के बेसमेंट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार होटल के बेसमेंट में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। शहर के होटलों और बहुमंजिला इमारतों की जांच के दौरान यहां नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध हिस्से को सील कर जब्ती का नोटिस चस्पा कर दिया। 

प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि सील तोड़ने या दोबारा अवैध गतिविधियां संचालित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एलडीए का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments