देहात कोतवाली पुलिस ने बेडनापुर चौकी क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया और लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में चांदी के आभूषण, इन्वर्टर, बैटरी, सीलिंग फैन, सबमर्सिबल पंप और लैपटॉप शामिल हैं। बुधवार को बेडनापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभय पांडेय और पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यादवपुर पुल के पास एक युवक चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरे उर्फ नसीम पुत्र अली शेर उर्फ कौड़िली, निवासी मरौचा, थाना बौंडी बताया। उसने स्वीकार किया कि वह बंद पड़े घरों और विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी करता था। आरोपी ने बताया कि चोरी का कुछ सामान नेपाल में बेच दिया गया था, जबकि शेष सामान यादवपुर पुल के पास झाड़ियों में छिपा रखा था। उसने प्राथमिक विद्यालय तेजवापुर, प्राथमिक विद्यालय यादवपुर, सिसईहैदर और सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, पुलिस लाइन में हुई चोरियों को कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
शातिर चोर गिरफ्तार, चार चोरी की घटनाओं का खुलासा:देहात कोतवाली पुलिस ने लाखों का सामान बरामद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












