Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टिकरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में पदमपुर ने...

टिकरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में पदमपुर ने जीता पहला मैच

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के महुलानी बाजार स्थित टिकरिया में सर्कल बाउंड्री टिकरिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-1) का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी सूरज यादव ने फीता काटकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाजसेवी सूरज यादव ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों को प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच बताया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वेदपुर और पदमपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 32 रन ही बना सकी। जवाब में पदमपुर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र तीन ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 6-6 ओवर के होंगे तथा प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। विजेता टीम को 6000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 3000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष सूरज चौधरी सहित जगदम्बा चौधरी, अनुराग, विजय चौधरी, शिवा चौरसिया, विवेक चौधरी, इंद्रदेव चौधरी और जाटव किंग सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments