Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कलनहीं गांव में बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला:बाइक पर घर...

कलनहीं गांव में बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला:बाइक पर घर लौटते समय हादसा, घायल जिला अस्पताल रेफर


सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज स्थित कलनहीं गांव में रविवार शाम तेंदुए के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मानवेंद्र के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना उस समय हुई जब मानवेंद्र बाजार से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मानवेंद्र बाइक समेत गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मानवेंद्र की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments