#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में बुधवार सुबह कोबरा सांप के डंसने से 55 वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जानकारी के अनुसार, खजुहा गांव निवासी शेर अली की पत्नी रेशमा बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के पास हैंडपंप से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे कोबरा सांप ने उनके दाहिने पैर की उंगली में डंस लिया। परिजनों ने सांप को मार डाला और एंबुलेंस से रेशमा को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। परिजनों का आरोप- सांप के डंसने को नहीं माना गंभीर
मृतका के पति शेर अली का आरोप है कि सीएचसी में चिकित्सकों ने सांप के काटने को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने इसे छछूंदर के काटने का मामला बताते हुए बंधी हुई रस्सी खुलवा दी। परिजनों का कहना है कि जब महिला की हालत लगातार बिगड़ने लगी, तब उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पोस्टमार्टम से किया इनकार
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रेशमा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को लिखित सहमति देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार
परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही को महिला की मौत का कारण बताते हुए संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला का उपचार चिकित्सकीय मानकों के अनुसार किया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए समय पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कोबरा सांप के डंसने से महिला की मौत:डपंप से पानी भरने गई थी महिला, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












