HomeHealth & Fitnessकेन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज मप्र के अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में...

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज मप्र के अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अशेाक नगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज प्रात: 10 बजे अशोकनगर स्थित तार वाले बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेगें और इसके पश्चात जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई करेगें। इसके बाद सिंधिया आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद के अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम को 05.15 बजे सेमरखेडी पहुंचकर विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेगें। इसके बाद सिंधिया रात्रि 08.55 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सर्किट हाउस अशोकनगर में रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अगले दिन 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट अशोकनगर में प्रात: 10 बजे से प्रात:11.30 बजे तक डीवीएमसी की बैठक लेंगे और प्रात:11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कान्फ्रेस करेंगे। इसके बाद वे 12.30 बजे सेमरी शाहबाद पहुंचकर ग्राम चौपाल एवं शासकीय स्कूल भवन का लोकार्पण करेगें।

तत्पश्चात सिंधिया दोपहर 02.40 बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्वार उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वे तुलसी सरोवर अशोकनगर पहुंचकर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी का अभिनंदन एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही पारकना, सेहराई में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे किला कोठी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 18 जुलाई को प्रात: 09.30 बजे जागेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पाठखेडा में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे ग्राम मढ़ी महिदपुर में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तत्पश्चात ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments