Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो सड़क हादसों में तीन घायल:मां-बेटे सीएचसी में भर्ती, एक...

बहराइच में दो सड़क हादसों में तीन घायल:मां-बेटे सीएचसी में भर्ती, एक महिला निजी अस्पताल में


बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं और एक युवक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटे को रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पहला हादसा दोपहर करीब 3 बजे ग्राम भैंसाही के निकट नरसिंहडीहा मार्ग पर हुआ। यहां एक बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 60 वर्षीय लंगड़ी पत्नी लेंगड, निवासी चर्दा जामोग, थाना रूपईडीहा, घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना दोपहर 4 बजे बहराइच-नानपारा मार्ग पर बंगलाचक चौराहे के पास हुई। एक कार के मुड़ने के दौरान पीछे से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में बाइक पर सवार 30 वर्षीय विवेक कुमार वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा और उनकी 55 वर्षीय मां नज़्जावती घायल हो गए। दोनों कउरेमऊ (चिलवरिया) के निवासी हैं और मिहींपुरवा में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें रिसिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments