Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में गृह क्लेश में महिला ने खाया जहर, मौत:पति-पत्नी के बीच...

खेसरहा में गृह क्लेश में महिला ने खाया जहर, मौत:पति-पत्नी के बीच हुआ था गाली-गलौज, एक साल पहले हुई थी शादी


खेसरहा थाना क्षेत्र के बन्हैती में सोमवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता की जहर खाने से मृत्यु हो गई। घटना कुर्थिया चौकी क्षेत्र के बन्हैती गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक कलह के बाद यह कदम उठाया। मृतका की पहचान शालेपुर, संतकबीरनगर निवासी आशिया खातून (20) पत्नी अख्तर हुसैन के रूप में हुई है। उसकी शादी एक साल पहले बन्हैती निवासी अख्तर हुसैन से हुई थी। सोमवार सुबह आशिया की तबीयत खराब हुई, जिस पर उसने पति से इलाज के लिए कहा। पति द्वारा इलाज न कराने पर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई। इसके बाद आशिया कमरे में गई और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी ननद कमरे में गई, तो आशिया की बिगड़ती हालत देखकर उसने अख्तर को बताया। परिजन आनन-फानन में उसे बस्ती जनपद के सीएचसी रुधौली ले गए, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दी गई। मृतका की मां जमीला खातून पत्नी अब्दुल रज्जाक ने ससुराल पक्ष पर मौखिक आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आशिया की तबीयत खराब होने पर उसे दवा नहीं दी गई, बल्कि ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला। मृतका का एक साल का बेटा भी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौजूद है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments