HomeHealth & Fitnessकानपुर देहात: नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाकर दी...

कानपुर देहात: नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार को एक प्रेमी युवक और नाबालिग प्रेमिका के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे के अंदर मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेमी युवक ने कथित रूप से नाबालिग प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शिशुपाल (25) मूल रूप से औरैया जनपद का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से कानपुर देहात के अकारू गांव में अपनी मामी के घर रह रहा था।

इसी दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा गांव में थी। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

आरोप है कि विवाद के बाद एक कमरे में प्रेमी युवक ने नाबालिग प्रेमिका पर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

काफी देर तक घर के कमरे से किसी के बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे के अंदर जाकर परिजनों ने देखा गया तो दोनों के शव पड़े मिले।

यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में ग्रामीणों की भीड़ के साथ सूचना मिलते ही तत्काल मंगलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को घटनास्थल से कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी महेश कुमार दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments