Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ईंट भट्टे पर दीवार गिरी, मजदूर की मौत:मलबे में दबा मजदूर, पुलिस...

ईंट भट्टे पर दीवार गिरी, मजदूर की मौत:मलबे में दबा मजदूर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ईंट भट्टे पर काम के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। यह हादसा जीएस ब्रिक फील्ड पर हुआ, जहां श्रमिक गंगाराम राजभर मलबे में दब गया। इटिया टोला गणेशपुर निवासी गंगाराम राजभर भट्टे से ईंटों की निकासी कर रहा था। इसी दौरान ईंटों की एक ऊंची दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। आसपास मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत मलबा हटाकर गंगाराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंगाराम की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments