Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह:सरस्वती विद्या मंदिर में जिला पंचायत...

बहराइच में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह:सरस्वती विद्या मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई शपथ


बहराइच के माधवपुरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार दोपहर दो बजे छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह थीं। विशिष्ट अतिथियों में शिशु मंदिर माधवपुरी की प्रभारी मंजू निगम, व्यवस्था प्रमुख अनूप गुप्ता, छात्र संसद प्रमुख वेद प्रकाश और सभा बहादुर शामिल रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मंजू सिंह ने छात्र-छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments