अगर आप भी अक्सर नेशनल हाइवे के जरिये सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पंजाब और हरियाणा के आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ा दिए है। टोल टैक्स का नया रेट 15 जुलाई से लागू हो गया है। NHAI की तरफ से लिए गए इस फैसले का असर चंडीगढ़, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, बठिंडा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर और अबोहर को जोड़ने वाले हाइवे रूट पर सफर करने वालें वाहन चालकों पर पड़ेगा।
टोल टैक्स के नए रेट के अनुसार, प्राइवेट गाड़ियों के टोल टैक्स में 5 रुपये से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कभी-कभी यात्रा करने वालों को यह वृद्धि मामूली लग सकती है लेकिन इन मार्गों पर चलने वाले रोजमर्रा के लोगों के लिए और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के चालकों के लिए यात्रा लागत में वृद्धि होने की संभावना है। जानिए कौन से नेशनल हाइवे पर कितना टोल टैक्स हो गया है।
यह भी पढ़ें: ‘अनशन खत्म करें, देश को आपकी जरूरत’, कई हस्तियों ने सोनम वांगचुक से की अपील
गुलाम टोल प्लाजा (NH-05)
चंडीगढ़-खरार-लुधियाना के नेशनल हाइवे के घुलल टोल प्लाजा पर अब कारों और अन्य लाइट मोटर व्हीकलस (LMV) के लिए एक तरफा यात्रा का टोल 115 रुपये है। वापसी यात्रा का टोल 170 रुपये है। हालांकि, बस और ट्रक को एक तरफा यात्रा के लिए 390 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 580 रुपये का भुगतान करना होगा।
कोट करोर टोल प्लाजा (NH-15)
अमृतसर-तरन तारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा मार्ग पर कार या लाइट मोटर व्हीकल्स से यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब एक यात्रा के लिए 50 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 70 रुपये चुकाने होंगे। साथ ही, बस और ट्रक के लिए एकतरफा यात्रा के लिए 165 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
काला तिब्बा टोल प्लाजा
अबोहर-सीटो-गिन्नो-डबवाली मार्ग पर कारों और लाइट मोटर व्हीकल्स को एक तरफा यात्रा के लिए 50 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 80 रुपये देने होंगे। बस, ट्रक और भारी वाहनों को अब एक तरफा यात्रा के लिए 175 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 265 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: अब कम उम्र के लोगों में भी क्यों होने लगी लो ब्लड प्रेशर की समस्या? जानिए कारण
शेखपुरा टोल प्लाजा (NH-254)
NH-254 के मौड़-रोमाना मंडी खंड पर चलने वाले कारों और अन्य लाइट मोटर व्हीकलस (LMV) के लिए एक तरफा यात्रा से 55 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 85 रुपये लिए जायेंगे। बस और ट्रक के एक तरफा यात्रा के लिए 185 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 280 रुपये का भुगतान करना होगा।
लेहराबेगा टोल प्लाजा (NH-07)
तापा-बठिंडा हाइवे के लेहराबेगा टोल प्लाजा पर कारों और अन्य लाइट मोटर व्हीकल्स के लिए एक तरफा यात्रा का टोल 80 रुपये और वापसी यात्रा का टोल 120 रुपये कर दिया गया है। साथ, ही बस और ट्रक के एक तरफा यात्रा के लिए 270 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
खुइयां सरवर टोल प्लाजा (NH-07)
मलोट-अबोहर बाईपास-साधुवाली खंड का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को अब एक तरफा यात्रा के लिए 105 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 155 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, बस और ट्रक के लिए एकतरफा यात्रा के लिए 350 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 520 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: नाबालिग बच्चे को दुकानदार ने लगाया करंट, बैटरी चोरी का आरोप
कलाझार टोल प्लाजा (NH-64)
NH-64 के पटियाला बाईपास खंड पर स्थित कलाझार टोल प्लाजा पर अब कारों और लाइट मोटर व्हीकलस के लिए एक तरफा यात्रा का टोल 115 रुपये है, जबकि वापसी यात्रा का टोल 175 रुपये है। बस और ट्रक के लिए एक तरफा यात्रा 390 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 585 रुपये कर दिया गया है।
पैंद टोल प्लाजा (NH-52)
NH-52 के संगरूर-डोगल कलां खंड पर कारों और अन्य लाइट मोटर व्हीकल्स के लिए अब एक यात्रा के लिए 95 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 145 रुपये का भुगतान करना होगा। बस और ट्रक को एकतरफा यात्रा के लिए 325 रुपये और वापसी यात्रा के लिए 485 रुपये लिए जाएगा।












