Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:20 लाख से अधिक की स्मैक...

चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:20 लाख से अधिक की स्मैक बरामद, भारत-नेपाल सीमा से पकड़ा


बहराइच जिले में मोतीपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान उसके पास से लाखों रुपये की स्मैक बरामद की गई। मोतीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव, बृजानंद, आरक्षी विक्रांत और एसएसबी की टीम बुधवार सुबह करीब 12 बजे भारत-नेपाल सीमा से सटे पड़रिया चौराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा। बरामद स्मैक और बाइक को किया गया जब्त पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, तो वाहन में छिपाकर रखी गई 237 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोतीपुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान इसरार पुत्र करामत अली निवासी ग्राम मेढकिया पौंडा, थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद स्मैक और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments