Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पयागपुर ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाया जनता दरबार:अधिकारियों को समस्याओं के...

पयागपुर ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाया जनता दरबार:अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


पयागपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। प्रमुख प्रतिनिधि मिश्र ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फाइलों को लंबित रखने के बजाय मौके पर जाकर शिकायतों का स्थायी समाधान खोजें। जनता दरबार में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, नए राशन कार्ड बनवाने, और गांवों में जलभराव व नाली-खड़ंजा विवाद से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। समय प्रसाद मिश्र ने कई शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित पटल के कर्मचारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी समेत ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments