#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पगार में युवाओं ने पौधरोपण किया। पंचायत भवन के पास स्थित तालाब के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान में विमल मिश्रा, राहुल यादव, राज यादव, आलोक पांडेय, कुणाल और लाला सहित कई अन्य युवा शामिल हुए। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। युवाओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। युवाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अवश्य लगाना चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवाओं ने किया पौधरोपण:पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, तालाब किनारे लगाए पौधे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












